Headlines

Bhopal City Update | Power Cut Schedule & Kajri Jhula Sangeet Samaroh


आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।

.

सुविधा, जो सीधे आपसे जुड़ी हैं

जोधपुर से चेन्नई के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 04815 जोधपुर-चेन्नई बीच साप्ताहिक स्पेशल 27 जून से 25 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार रात 9:20 बजे जोधपुर से रवाना होगी और विभिन्न स्टेशनों से होते हुए सोमवार रात 8 बजे चेन्नई बीच पहुंचेगी। पढ़ें पूरी खबर

दौड़ेगी कानपुर-मदुरै स्पेशल ट्रेन

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 01925 कानपुर सेंट्रल–मदुरै स्पेशल प्रत्येक बुधवार 1 जुलाई से 29 जुलाई तक कुल पांच फेरे लगाएगी। ट्रेन कानपुर सेंट्रल से सुबह 8:10 बजे रवाना होकर बीना दोपहर 3:40 बजे, भोपाल शाम 5:20 बजे और इटारसी शाम 7:25 बजे पहुंचेगी। पढ़ें पूरी खबर

आज इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली

  • सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक वाल्मी, श्रीकृष्ण फ्रेंड्स कॉलोनी, अमलतास फेस-3 एवं आसपास।
  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक राजीव नगर बी और सी सेक्टर, अहिंसा विहार, वर्धमान ग्रीन सिटी, झील नगर, गीत बंगलो, भवानी धाम फेस-2, भवानी कैम्पस एवं आसपास।
  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक टेक्नोलॉजी पार्क ए सेक्टर, मुस्कान परिसर, सागर एवेन्यू, इंडस पार्क, नरेला शंकरी एवं आसपास।
  • सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक आकृति ईको सिटी, अंबिका गृह निर्माण समिति, 11 मिल तिराहा, नंदी चौराहा, गुंज नगर, सहारा कॉलोनी, राधाकृष्ण रेसीडेंसी, कमला पार्क रोड, गिन्नौरी रोड, चौबदारपुरा, हाथीखाना एवं आसपास के इलाके।
आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा

एग्जीबिशन

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय जनजातीय चित्रकार की प्रदर्शनी शुरू हो गई है, इसमें भील जनजातीय चित्रकार सुनीता परमार के चित्रों की प्रदर्शनी का संयोजन किया गया है। 75वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी 30 जुलाई, 2026 (मंगलवार से रविवार) तक निरंतर रहेगी।

जलरंग चित्रों की प्रदर्शनी

राजधानी के कला प्रेमियों के लिए भारत भवन एक बार फिर रंगों और रचनात्मकता का अनूठा संगम लेकर आ रहा है। भारत भवन की समकालीन कलाकारों की प्रदर्शनी श्रृंखला के अंतर्गत ‘स्पागम’ समूह चित्र प्रदर्शनी का आयोजन 21 से 26 जुलाई 2026 तक रंगदर्शिनी वीथिका में किया जाएगा।

राष्ट्रीय संस्कृत रूपक-निर्देशन कार्यशाला
केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर में संस्कृत रंगमंच को नई पीढ़ी से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए 7 से 27 जुलाई तक 21 दिवसीय संस्कृत रूपक-निर्देशन राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

तीन दिवसीय कजरी झूला गायन समारोह
भारत भवन के संगीत केंद्र अनहद द्वारा 24 से 26 जुलाई तक तीन दिवसीय ‘कजरी-झूला गायन महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ 24 जुलाई को सायं 7 बजे नीना श्रीवास्तव के गायन से होगा। इसके पश्चात सायं 7:40 बजे सुश्री सुनन्दा शर्मा की प्रस्तुति होगी।

कैंपस/जॉब

जामिया के पाठ्यक्रम में अब स्वयं के कोर्स
जामिया मिलिया इस्लामिया ने पहली बार अपने पाठ्यक्रम में स्वयं के ऑनलाइन कोर्स शामिल किए हैं। इससे छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार अतिरिक्त विषय पढ़ने का मौका मिलेगा।

आईईएचई

शहर के उच्च शिक्षा संस्थान आईईएचई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। संस्थान में अब ई-प्रवेश प्रणाली के साथ अलग से काउंसलिंग प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

काम की जरूरी लिंक्स…

आधार अपडेशन- नया/ नि:शुल्क/ बायो मैट्रिक अपडेट- 100 रुपए, डेमोग्राफिक अपडेट- 50 रुपए, इन सेंटरों में आधार अपडेशन/ जेनरेशन की सुविधा। सेंटर्स की पूरी लिस्ट के लिए क्लिक करें।

हेल्थ सर्विसेज : एम्स/जेपी, खुशीलाल

ऑटो गैस/ इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, सीएनजी स्टेशन

पुलिस थाने और कॉन्टैक्ट नंबर

इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर

सीएनजी पंप स्टेशन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *