Headlines

घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़:शिवपुरी में शादी का दबाव बनाने पर की मारपीट, क्रॉस केस दर्ज




शिवपुरी के कमलागंज स्थित जाटव मोहल्ले में रविवार रात एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और शादी का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया है। नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। 17 वर्षीय नाबालिग ने शिकायत में बताया कि रविवार रात करीब 10:30 बजे पड़ोस में रहने वाले शैलू जाटव और भास्कर उर्फ भोला जाटव उसके घर में घुस आए। आरोप है कि शैलू ने उससे शादी करने के लिए कहा। विरोध करने और बाहर जाने के लिए कहने पर उसने कथित तौर पर नाबालिग से छेड़छाड़ की, जिससे उसके कपड़े फट गए। परिवार को दी जान से मारने की धमकी
पीड़िता के अनुसार, शोर सुनकर उसकी बहन और चचेरी बहन बीच-बचाव करने पहुंचीं। आरोप है कि दोनों के साथ भी अभद्रता और धक्का-मुक्की की गई। जाते समय आरोपियों ने शादी नहीं करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। इस शिकायत पर पुलिस ने शैलू जाटव और भास्कर उर्फ भोला जाटव के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से शैलेन्द्र गोरख (जाटव) ने भी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते रवि जाटव, बंटी जाटव और कट्टू जाटव ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए लोहे के पाइप, डंडे और हाथ-थप्पड़ों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए उनके भाई भास्कर उर्फ भोला जाटव के साथ भी मारपीट की गई, जिससे दोनों घायल हो गए। इन लोगों पर केस दर्ज किया था
घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। इस शिकायत पर पुलिस ने रवि जाटव, बंटी जाटव और कट्टू जाटव के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी समेत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *