![]()
चंडीगढ़ प्रशासन ने पुलिस विभाग के तीन आईपीएस अधिकारियों समेत कुल पांच अधिकारियों को रिलीव कर दिया है। इनमें एक आईपीएस दंपती, एक एसपी सिटी और दो डीएसपी शामिल हैं। इन तबादलों के बाद पुलिस विभाग के कई महत्वपूर्ण पद खाली हो गए हैं। खास तौर पर एसपी सिटी, एसपी मुख्यालय, ऑपरेशन सेल और साइबर सेल जैसे अहम विभागों में नए अधिकारियों की तैनाती का इंतजार है। रिलीव किए गए अधिकारियों में एसपी मुख्यालय मनजीत सिंह, एसपी ऑपरेशन गीतांजलि खंडेलवाल, एसपी सिटी के.एम. प्रियंका, डीएसपी विकास श्योकंद और डीएसपी ए. वेंकटेश शामिल हैं। सभी अधिकारियों को सोमवार को चंडीगढ़ पुलिस से कार्यमुक्त कर दिया गया। अब वे जल्द ही अपने नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार संभालेंगे। नए अधिकारियों की जल्द होगी तैनाती इन तबादलों के बाद चंडीगढ़ पुलिस में नए अधिकारियों की तैनाती जल्द होने की संभावना है। विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर कैडर के 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, अंडमान एवं निकोबार से 2021 बैच की दानिक्स अधिकारी जगताप कल्याणी राजेंद्र तथा दिल्ली से दानिप्स अधिकारी पाटिल स्वागत राजकुमार और सतेंद्र मोहन मीणा जल्द ही चंडीगढ़ पुलिस में अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे। जानिए किस अधिकारी का कहां हुआ तबादला
Source link
चंडीगढ़ के 3 IPS समेत 5 अधिकारी रिलीव:SP सिटी-हेडक्वार्टर समेत कई विभाग खाली; दिल्ली और जम्मू-कश्मीर से आएंगे अधिकारी
