Headlines

फरीदकोट में बारिश से गिरी बुटीक की छत:मलबे में दबा सारा सामान, ग्राहकों के कपड़े बर्बाद; प्रशासन से लगाई मदद की गुहार




फरीदकोट के न्यू कैंट रोड स्थित एक बुटीक की छत तेज बारिश के दौरान अचानक ढह गई। हादसे के समय दुकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई। हालांकि, बुटीक का लगभग पूरा सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे महिला संचालिका को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। पेंटिंग का काम करने वाले रमेश कुमार ने अपने घर के बाहर बनी दुकान किराए पर दे रखी थी। इसमें कुलविंदर कौर नाम की महिला बुटीक चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रही थीं। सोमवार रात हुई मूसलाधार बारिश के दौरान दुकान की छत अचानक ढह गई। जरूरतमंद परिवारों के लिए कहर हादसे में सिलाई मशीनें, काउंटर, ग्राहकों के सिलाई के लिए दिए गए तैयार और अधूरे सूट समेत अन्य जरूरी सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। समाजसेवी दलबजीत सिंह ने कहा कि सावन की बारिश जहां कई लोगों के लिए राहत लेकर आती है, वहीं गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए कई बार कहर साबित होती है। रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया रमेश कुमार ने बताया कि वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं। बड़ी मुश्किल से यह दुकान बनाकर किराए पर दी थी। वहीं, बुटीक संचालिका कुलविंदर कौर ने कहा कि उनके परिवार की आजीविका इसी काम पर निर्भर थी, लेकिन हादसे के बाद रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उनके अनुसार, इस दुर्घटना में करीब 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। समाजसेवी संस्थाओं से आर्थिक सहायता की मांग दुकान मालिक और बुटीक संचालिका ने प्रशासन तथा समाजसेवी संस्थाओं से आर्थिक सहायता की मांग की है, ताकि दुकान की मरम्मत कराकर बुटीक का काम दोबारा शुरू किया जा सके और परिवार की आजीविका फिर से पटरी पर लौट सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *