Headlines

चंडीगढ़ में किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह की सरगना एबम देवी फरार:गैर जमानती वारंट जारी, ऑपरेशन के बाद 2.50 लाख की मांग, दूर-दराज से डोनर लाते




चंडीगढ़ पीजीआई में साल 2019 में सामने आए किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह की मुख्य आरोपी एबम देवी अब फरार है। वह कई साल तक बुडै़ल जेल में बंद रही थी। पिछले साल उसे अदालत से जमानत मिली थी। जमानत मिलने के बाद से वह लगातार अदालत में पेश नहीं हो रही थी। कई बार समन भेजे जाने के बावजूद वह कोर्ट में नहीं पहुंची। पिछले सप्ताह मामले की सुनवाई के दौरान भी उसकी गैरहाजिरी रही। इसके बाद अदालत ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिए। साथ ही उसकी जमानत भी रद्द कर दी गई है। अब पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। अब पढ़ें क्या है मामला… ऑपरेशन के बाद 2.50 लाख रुपए की मांग पुलिस जांच के मुताबिक, बिमल से किडनी ट्रांसप्लांट के लिए दो लाख रुपए एडवांस लिए जाने थे। इसके अलावा ऑपरेशन के बाद 2.50 लाख रुपए देने की मांग की गई थी। इस तरह किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर पैसों का पूरा लेन-देन तय किया गया था। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने गिरोह से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। जांच में फर्जी दस्तावेज और किडनी डोनर को लालच देकर तैयार करने की बात सामने आई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *