![]()
चंडीगढ़ में 11 सितंबर को होने वाले बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर जिला अदालत का माहौल पूरी तरह चुनावी हो गया है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही कोर्ट परिसर में वकीलों की गहमागहमी बढ़ गई। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट एएस गुजराल और गगन अग्रवाल ने अपने नामांकन दाखिल किए। दोनों उम्मीदवार बड़ी संख्या में समर्थक वकीलों के साथ नामांकन भरने पहुंचे। इस दौरान उनके समर्थकों ने उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाया। अध्यक्ष पद पर इस बार मुकाबला काफी रोचक होने की उम्मीद है। अध्यक्ष पद के लिए रविंदर सिंह बस्सी उर्फ जौली और सुनील नारंग भी चुनाव मैदान में हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही जिला अदालत में अलग-अलग पदों के उम्मीदवारों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। वकील अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंच रहे हैं। चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की ओर से संपर्क अभियान भी शुरू हो गया है। इस बार अध्यक्ष पद समेत कई प्रमुख पदों पर आमने-सामने का मुकाबला देखने को मिल सकता है। चुनाव 11 सितंबर को होगा, जबकि नामांकन के दूसरे दिन भी कई उम्मीदवारों के मैदान में उतरने की संभावना है। पहले दिन इन पदों के लिए भरे गए नामांकन… अध्यक्ष पद पर 2 उम्मीदवार: अध्यक्ष पद के लिए पहले दिन एडवोकेट एएस गुजराल और गगन अग्रवाल ने नामांकन दाखिल किया। दोनों उम्मीदवार समर्थकों के साथ जिला अदालत पहुंचे। अध्यक्ष पद के लिए रविंदर सिंह बस्सी उर्फ जौली और सुनील नारंग भी मैदान में हैं। दोनों के वीरवार को नामांकन दाखिल करने की संभावना है। इनके नामांकन के बाद अध्यक्ष पद का मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है। वाइस प्रेजीडेंट पद पर धरमिंदर सिंह ने भरा नामांकन: वाइस प्रेजीडेंट पद के लिए पहले दिन धरमिंदर सिंह ने नामांकन दाखिल किया। इस पद पर अभय जोशी भी चुनाव लड़ रहे हैं और वह वीरवार को नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन पूरा होने के बाद इस पद पर मुकाबले की तस्वीर साफ होगी। महिला वाइस प्रेजीडेंट पद पर गीतांजलि वाधवा: महिला वकीलों के लिए आरक्षित उपाध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट गीतांजलि वाधवा ने नामांकन दाखिल किया। इस पद पर अन्य उम्मीदवारों के नामांकन के बाद मुकाबले की स्थिति स्पष्ट होगी। जनरल सेक्रेटरी पद पर 2 उम्मीदवार: जनरल सेक्रेटरी पद के लिए तेजविंदर सिंह गिल और नरेश कुमार ने पहले दिन नामांकन दाखिल किया। दोनों के मैदान में आने से इस पद पर भी सीधा मुकाबला होने की स्थिति बन गई है। ट्रेजरर पद पर प्रतीक गर्ग: ट्रेजरर पद के लिए प्रतीक गर्ग ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस पद पर अन्य उम्मीदवारों के उतरने की स्थिति साफ होगी। जाइंट सेक्रेटरी पद पर यादव: जाइंट सेक्रेटरी पद के लिए सुरभि यादव ने नामांकन दाखिल किया है। इस पद के लिए भी दूसरे दिन नामांकन आने की संभावना है। पहली बार एग्जीक्यूटिव मेंबर्स के लिए चुनाव बार एसोसिएशन में प्रमुख पदों के अलावा 8 एग्जीक्यूटिव मेंबर्स भी चुने जाते हैं। इनमें 5 सदस्य ऐसे वकीलों में से चुने जाते हैं, जिनका अनुभव 10 साल से कम है, जबकि 3 सदस्य 10 साल से अधिक अनुभव वाले वकीलों में से चुने जाते हैं। अब तक इन पदों पर ज्यादातर निर्विरोध चुनाव होता रहा है, लेकिन इस बार तस्वीर बदलती नजर आ रही है। इस बार 10 साल से कम अनुभव वाले 5 एग्जीक्यूटिव मेंबर पदों के लिए पहले ही छह नामांकन दाखिल हो चुके हैं। यानी पांच पदों के मुकाबले उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा हो गई है। ऐसे में इन पदों पर निर्विरोध चुनाव की बजाय मतदान की स्थिति बन गई है। वीरवार को नामांकन के दूसरे दिन और उम्मीदवारों के मैदान में उतरने की संभावना है। अगर उम्मीदवारों की संख्या बढ़ती है तो एग्जीक्यूटिव मेंबर के पदों के लिए भी पहली बार चुनाव होने की स्थिति बन सकती है। 11 सितंबर को होगा मतदान नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची सामने आएगी। इसके बाद चुनाव प्रचार और समर्थन जुटाने का दौर तेज होगा। 11 सितंबर को बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। अध्यक्ष समेत सभी प्रमुख पदों और एग्जीक्यूटिव मेंबर्स के चुनाव को लेकर जिला अदालत में अभी से माहौल बनना शुरू हो गया है।
Source link
चंडीगढ़ में 11 सितंबर को बार एसोसिएशन चुनाव:नामांकन में वकीलों ने दिखाया दमखम; अध्यक्ष पद के लिए गुजराल-गगन ने भरा पर्चा
