Headlines

चोरी के इरादे से घर में घुसा युवक पकड़ा गया:कोरबा में युवक चारपाई के नीचे छिपा मिला, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा




कोरबा के पोखरीपारा इमली डुग्गू क्षेत्र में चोरी के इरादे से एक घर में घुसे युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। देर रात हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, रात में घर के सभी सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुली। घर की तलाशी लेने पर एक युवक चारपाई के नीचे छिपा मिला। परिवार वालों ने उसे पकड़ लिया और पूरी रात निगरानी में रखा। डायल-112 ने आरोपी को हिरासत में लिया सुबह डायल-112 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। उसकी पहचान विजय डे के रूप में हुई है, जो उसी इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस यह जांच कर रही है कि वह अकेला था या किसी गिरोह के साथ चोरी करने आया था। पूर्व पार्षद ने पुलिस पर उठाए सवाल पूर्व पार्षद सुफल दास ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी इलाके में पिछले कुछ समय से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। ‘ट्रांसफार्मर तक चोरी हो चुके’ सुफल दास ने बताया कि मोहल्ले से कई बार ट्रांसफार्मर भी चोरी हो चुके हैं। उनके अनुसार, बाहरी युवक इलाके में आकर गांजा और शराब का सेवन करते हैं और चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। ‘पहले भी शिकायत की, कार्रवाई नहीं हुई’ उन्होंने कहा कि पहले भी एक युवक को चोरी करते हुए पकड़ा गया था। इसकी जानकारी पुलिस को कई बार दी गई, लेकिन आज तक मामले की जांच पूरी नहीं हुई। उनका कहना है कि पुलिस गंभीरता से पूछताछ करे तो कई चोरी के मामलों का खुलासा हो सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *