Headlines

सुपौल में सड़क किनारे मिला युवक का शव:शरीर पर चाकू से कई वार किए जाने के मिले निशान, हत्या कर बॉडी फेंकने की आशंका




सुपौल में मंगलवार सुबह मुर्गी फॉर्म के पास युवक का शव मिला है। घटना प्रतापगंज थाना क्षेत्र के गढ़िया गांव की है। मृतक की पहचान छातापुर थाना क्षेत्र के उधमपुर पंचायत निवासी विशुन देव मंडल के बेटे सुरेश कुमार उर्फ रोहिल के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और तत्काल इसकी सूचना प्रतापगंज थाना पुलिस को दी। सूचना पर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार एवं थानाध्यक्ष रोशन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया। मौके पर पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की और घटनास्थल के आसपास की परिस्थितियों की बारीकी से जांच की। शरीर पर चाकू से वार के मिले निशान एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की हत्या किए जाने की आशंका है। मृतक के शरीर पर चाकू से कई वार किए जाने के निशान मिले हैं। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक की हत्या कहां की गई और शव को यहां लाकर फेंका गया या वारदात इसी स्थान पर हुई। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। साथ ही मृतक के परिजनों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की वजह और आरोपियों तक पहुंचा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *