Headlines

जंगली हाथी ने घर क्षतिग्रस्त किया



मनिका | डोंकी पंचायत अंतर्गत ग्राम बरियातू गांव में शुक्रवार रात जंगली हाथी ने ग्रामीण महेश सिंह के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखा अनाज खा गया। इस घटना के बाद पीड़ित महेश सिंह ने वन विभाग और प्रशासन से आर्थिक संकट को देखते हुए उचित मुआवजे की गुहार लगाई है। पीड़ित ने कहा कि हाथी के उत्पात से भारी नुकसान हुआ है। इस संबंध में वन विभाग के रेंजर उमेश कुमार दुबे ने कहा कि विभाग को घटना की पूरी जानकारी मिल चुकी है। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि वे परेशान न हों, विभाग पूरी तरह उनके साथ खड़ा है। रेंजर ने कहा कि निर्धारित सरकारी प्रक्रिया के तहत नुकसान की जल्द से जल्द जांच कर आकलन किया जाएगा, जिसके बाद पीड़ित परिवार को नियमानुसार उचित मुआवजा राशि प्रदान कर दी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *