Headlines

हांसी में गंगवा ने की डीएलपी अभियान की शुरुआत:20-21 जुलाई को शक्ति केंद्रों पर बैठकें; डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से प्रशिक्षण




हांसी में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने रविवार को भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत, सक्रिय और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने का आह्वान किया। इसके लिए डिजिटल माध्यमों से प्रशिक्षण दिया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही संगठन की मजबूती का आधार है। प्रत्येक कार्यकर्ता को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (डीएलपी) के माध्यम से प्रशिक्षित कर संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 20 और 21 जुलाई को हांसी जिले के सभी शक्ति केंद्रों पर संगठनात्मक बैठकें होंगी। बूथ स्तर तक डीएलपी प्रशिक्षण अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, डिजिटल तकनीकों और आगामी कार्यक्रमों के लिए तैयार किया जाएगा। ‘भाजपा का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत’ कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने जोर दिया कि भाजपा का संगठन ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और बूथ स्तर की मजबूती से ही सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकती हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में ये मौजूद रहें बैठक में विधायक विनोद भयाना, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राजेश ठकराल, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी, जिला महामंत्री धर्मबीर रतेरिया, मंडल अध्यक्ष तनुज खुराना और कार्यालय प्रभारी मनजीत जांगड़ा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *