![]()
जालंधर स्थित सीटी इंस्टीट्यूट (शाहपुर कैंपस) में छात्रों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। हॉस्टल में हुई इस तोड़फोड़ और मारपीट का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र नीचे से पत्थर फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना में बिहार के रहने वाले 5 से 6 छात्र घायल हुए हैं, जिन्होंने कश्मीरी छात्रों पर मारपीट और पहचान पूछकर हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना 20 अगस्त की बताई जा रही है, हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इस मामले में कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। जालंधर के शाहपुर स्थित सीटी इंस्टीट्यूट के हॉस्टल परिसर में 20 अगस्त को अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। छात्रों के दो गुटों के बीच शुरू हुई कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। वायरल हो रहे वीडियो में हॉस्टल परिसर के अंदर भगदड़ जैसी स्थिति देखी जा सकती है।
हॉस्टल की इमारतों पर जमकर हुआ पथराव घटना के वक्त हॉस्टल की इमारतों पर जमकर पथराव किया गया। नीचे खड़े कुछ युवक ऊपर की ओर पत्थर फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं हॉस्टल के कमरों की खिड़कियों और दरवाजों के कांच टूटकर पूरे फर्श पर फैल गए। छात्रों के हाथों में क्रिकेट बैट और डंडे साफ तौर पर देखे जा सकते हैं।
घटना में पांच से छ लोग घायल हुए थे इस हिंसक झड़प में करीब 5 से 6 छात्र घायल हुए हैं, जिनमें से ज्यादातर नाबालिग बताए जा रहे हैं। एक वीडियो में घायल छात्र सिर पर खून बहने के कारण गमछा बांधे नजर आ रहा है, जबकि एक अन्य छात्र ने मारपीट के दौरान अपना पैर टूटने का दावा किया है।
धार्मिक पहचान पूछकर मारपीट कर पीड़ित छात्रों ने खुद को बिहार का निवासी बताया है। उनका आरोप है कि करीब 20 कश्मीरी छात्रों के समूह ने उन पर हमला किया। एक पीड़ित छात्र ने दावा किया कि हमलावर छात्र धार्मिक पहचान पूछकर मारपीट कर रहे थे और जो हिंदू छात्र मिल रहे थे, उनके साथ बुरी तरह मारपीट की जा रही थी। इस पूरी घटना के बाद कैंपस में डर का माहौल बना हुआ है। हालांकि, इतने बड़े बवाल और वीडियो सामने आने के बावजूद थाना सदर की पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष पर औपचारिक कानूनी कार्रवाई नहीं की है।
Source link
जालंधर के सीटी इंस्टीट्यूट में दो गुटों में झड़प VIDEO:हॉस्टल में पथराव और तोड़फोड़ का नया वीडियो वायरल,पुलिस नेअभी तक नही की कानूनी कार्रवाई
