![]()
रोहतक के काठ मंडी पुल के पास रेलवे लाइन पर एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया। कल पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। यह ट्रेन हादसा बताया जा रहा है। मृतक की पहचान करीब 32 वर्षीय वेद प्रकाश निवासी यूपी हॉल गीता कॉलोनी के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, वेद प्रकाश सोमवार सुबह के समय लाइन पार कर रहा था, इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने मामले की सूचना जीआरपी को दी। सूचना के बाद जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 2 बच्चों ने खोया पिता, अकेला कमाने वाला था बताया जा रहा है कि मृतक वेद प्रकाश के दो बच्चे हैं। वेद प्रकाश घर में अकेला कमाने वाला था। सुबह ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई, जिसके बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस ने सूचना दी। पुलिस कर रही मामले की जांच जीआरपी जांच अधिकारी सुनील नरवाल ने बताया कि उन्हें एक युवक का शव रेलवे लाइन के पास पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया। पुलिस ने शव डेड हाउस में रखवा दिया, जिसका कल पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।
Source link
रोहतक में ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, मौत:रेलवे लाइन पार करते समय हादसा; 2 बच्चों का पिता था
