![]()
खरगोन के अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने भोपाल में चल रहे आंदोलन को समर्थन दिया है। यह आंदोलन शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) निरस्त करने, नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता का लाभ देने और ई-अटेंडेंस जैसी व्यवस्था बंद करने की मांग को लेकर हो रहा है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर खरगोन जिले के हर संकुल से शिक्षक भोपाल पहुंचेंगे। रविवार शाम सब्जी मंडी पार्क में हुई मोर्चा की बैठक में यह फैसला लिया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक संकुल से कम से कम दो वाहन शिक्षकों को नीलम पार्क ले जाएंगे। मोर्चा के प्रभुराम मालवीया, हबीबुल्ला खान, विनोद पंडित, अतीक खान, विष्णु पाटीदार और मालविका गोयल ने कहा कि मांगों के पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में कृष्णराज राठौर, घनश्याम मालवीया, शैलेंद्र वर्मा, अजय जोशी, प्रवीण महाजन, शाकिर कुरैशी, महेश पाटीदार और राजेंद्र मंडलोई भी मौजूद थे।
Source link
टीईटी निरस्त करने की मांग पर भोपाल में आंदोलन:खरगोन से 1000 शिक्षक होंगे शामिल; गांधी जयंती पर हर संकुल से निकलेंगे वाहन
