Headlines

धमतरी में रथयात्रा से पहले 4 दिन बंटा औषधीय काढ़ा:लगी श्रद्धालुओं की कतार, 'जय जगन्नाथ' के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर




धमतरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पहले धमतरी के ऐतिहासिक श्री जगदीश मंदिर में चार दिवसीय औषधीय काढ़ा वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। भगवान को भोग लगाने के बाद काढ़ा प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। अंतिम दिन मंदिर से करीब 100 मीटर तक लंबी कतारें लगीं और ‘जय जगन्नाथ’ के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। रथयात्रा महोत्सव के तहत 8 जुलाई को भगवान जगन्नाथ का स्नान कराया गया था। धार्मिक मान्यता के अनुसार स्नान के बाद भगवान अस्वस्थ हो जाते हैं, इसलिए उन्हें जड़ी-बूटियों से तैयार औषधीय काढ़े का भोग लगाया जाता है। इसके बाद यही काढ़ा श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। धमतरी समेत आसपास से पहुंचे श्रद्धालु चार दिनों तक चले वितरण कार्यक्रम में प्रतिदिन सैकड़ों लीटर काढ़ा बांटा गया। अंतिम दिन धमतरी के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। रथयात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में श्री जगदीश मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष किरण गांधी ने बताया कि रथयात्रा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए इस बार रथयात्रा के दिन लगभग 900 किलो चना और 300 किलो मूंग का प्रसाद वितरित किया जाएगा। महापौर ने परंपरा की सराहना की महापौर रामू रोहरा ने इस आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक पर्व हमेशा होते रहते हैं, और काढ़ा वितरण एक महत्वपूर्ण परंपरा है। उन्होंने कहा कि भक्तों में काढ़ा प्राप्त करने की इच्छा होती है, और चार दिनों से चल रहे इस वितरण के अंतिम दिन भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद श्रद्धालुओं ने बताया कि भगवान जगन्नाथ को अर्पित आयुर्वेदिक काढ़े का प्रसाद ग्रहण करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने भगवान से परिवार की सुख-शांति, अच्छे स्वास्थ्य और सभी रोग-कष्ट दूर करने की कामना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *