Headlines

धान के खेत से युवक का नग्न शव मिला:मोतिहारी में शादी के भोज से लौटते समय लापता, गांव में सनसनी




मोतिहारी के मलाही थाना क्षेत्र के बड़हरवा गांव में धान के खेत से एक युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बुधवार सुबह ग्रामीण खेत की ओर गए थे, जहां उन्होंने धान के खेत में एक युवक का नग्न शव देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना मलाही थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष सुमन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की। शादी के भोज में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे
मृतक की पहचान बड़हरवा गांव निवासी 35 वर्षीय चंद्रकिशोर साह के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि चंद्रकिशोर साह पिछले लगभग एक वर्ष से मानसिक रूप से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था। परिजनों के अनुसार, मंगलवार रात वह गांव में एक शादी के भोज में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें रात करीब एक बजे तक गांव में देखा गया था, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। गांव में शोक और दहशत का माहौल
बुधवार सुबह शव मिलने के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। अरेराज डीएसपी रवि कुमार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आपसी रंजिश सहित सभी संभावित बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *