![]()
किन्नौर में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में मंगलवार को रिकांगपिओ में एक समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में नाथपा-झाकड़ी और बास्पा परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और पुनर्स्थापन से जुड़े मामलों पर चर्चा की गई। मंत्री ने नाथपा लिंकरोड के लिए लंबित 1.50 करोड़ रुपए की शेष राशि एक महीने के भीतर जारी करने के निर्देश दिए। नाथपा बांध स्थल पर रिटेनिंग वॉल बनाने पर जोर बैठक में सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड (SJVNL) में प्रभावित परिवारों को रोजगार, भूमिहीन परिवारों को मालिकाना हक और नाथपा बांध स्थल पर रिटेनिंग वॉल बनाने पर बात हुई। सुंगरा गांव से शॉल्डिंग तक स्ट्रीटलाइट लगाने, स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता और सीएसआर खर्च का ब्योरा देने की मांग भी उठी। बास्पा खड्ड को चैनलाइज करने, सेब फसल को हुए नुकसान की भरपाई, निगुलसरी गांव को पुनर्वास नीति में लाने और झाकड़ी पंचायत को सीवरेज से जोड़ने जैसे मुद्दों पर विचार किया गया।
Source link
नाथपा लिंकरोड के लिए ₹1.50 करोड़ जारी करने के निर्देश:राजस्व मंत्री ने की नाथपा-झाकड़ी, बास्पा परियोजना प्रभावितों के पुनर्वास मामलों की समीक्षा
