![]()
सतना में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में रामपुर बाघेलान थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सराय निवासी विक्रम पुत्र इंद्रपाल केवट (23) के रूप में हुई है। आरोप है कि विक्रम पिछले कई दिनों से एक नाबालिग लड़की को परेशान कर रहा था। परिजनों को बताई पूरी बात पुलिस के मुताबिक, परेशान होकर पीड़िता ने इस मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद मंगलवार को परिजन नाबालिग को लेकर रामपुर बाघेलान थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी विक्रम केवट के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा आरोपी मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। बुधवार को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए विक्रम केवट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और उसे न्यायालय में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।
Source link
नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार:पॉक्सो एक्ट में जेल भेजा,पीड़िता की शिकायत के बाद रामपुर बाघेलान पुलिस ने की कार्रवाई
