Headlines

लखनऊ में अघोरी के वेश में आए ठग:बातों में उलझाकर उड़ाई सोने की अंगूठी: होटल के बाहर ही जालसाज ने घेरा




लखनऊ के हजरतगंज इलाके में अघोरी साधु के वेश में आए एक शातिर ठग द्वारा युवक की सोने की अंगूठी चोरी कर ली। पीड़ित ने इस मामले में हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड निवासी आकाश शुक्ला 27 जुलाई को दोपहर करीब 2:40 बजे नोवेल्टी चौराहे के पास स्थित सरदार जी छोले-कुलचे की दुकान पर भोजन करने के बाद बाहर निकले थे। इसी दौरान अघोरी साधु के वेश में एक व्यक्ति उनके पास पहुंचा और दान मांगने लगा। आकाश ने उसे ₹10 देने की कोशिश की, लेकिन उसने ₹10 लेने से इनकार करते हुए ₹50 की मांग की। बातचीत के दौरान आरोपी ने उन्हें अपनी बातों में उलझाए रखा और इसी बीच कथित तौर पर उनके दाहिने हाथ की अनामिका में पहनी सोने की अंगूठी बेहद सफाई से निकाल ली। कुछ देर बाद अंगूठी गायब होने का एहसास होने पर उन्हें ठगी का पता चला। पीड़ित का कहना है कि घटना स्थल के आसपास कई प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। यदि फुटेज सुरक्षित कर जांच की जाए तो आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपी इसी तरह अन्य लोगों को भी निशाना बना सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *