Headlines

नूंह में सड़क निर्माण में मिली खामियां:मानक के अनुरुप नहीं हो रहा निर्माण, सिंचाई विभाग के एसडीओ ने लिया जायजा




नूंह जिले के रावली बांध पर करीब 18 लाख रुपए की लागत से बन रही सीसी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद सिंचाई विभाग ने इसका निरीक्षण किया। शिकायत मिलने पर विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की जांच की, जिसमें कुछ खामियां पाई गईं। सिंचाई विभाग के एसडीओ जयदेव ने रावली बांध पर निर्माणाधीन करीब 1200 फीट लंबी और 11 फीट चौड़ी सीसी सड़क का जायजा लिया। शिकायतकर्ताओं ने निर्माण के दौरान वाइब्रेटर मशीन के उपयोग, सड़क की मोटाई, फिनिशिंग और पन्नी के इस्तेमाल को लेकर गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया था। यह भी कहा गया था कि सड़क बनने के बाद कुछ हिस्सों में दरारें दिखने लगी हैं। सामाजिक कार्यकर्ता ने की थी शिकायत रावली गांव की सरपंच पति शमीम ने निर्माण स्थल पर विभागीय जेई की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए थे। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता सद्दाम ने सड़क के बेस, जीएसबी (ग्रेनुलर सब-बेस) और लेवल की तकनीकी जांच कराने की मांग की थी। निरीक्षण के बाद एसडीओ जयदेव ने निर्माण कार्य में कुछ छोटी-मोटी खामियां मिलने की पुष्टि की। उन्होंने ठेकेदार को इन खामियों को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए। विभाग ने आश्वासन दिया है कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार ही कराया जाएगा। ग्रामीण अब विभाग के अगले कदमों और सड़क के अंतिम परिणाम पर नजर बनाए हुए हैं। सरकारी धन के उपयोग को देखते हुए, स्थानीय लोग चाहते हैं कि सड़क की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए और यह टिकाऊ साबित हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *