Headlines

पंचकूला के मोरनी में घर में घुसा पैंथर:CCTV में कैद हुई वारदात: सोता हुआ कुत्ता उठा ले गया; ग्रामीणों में दहशत




पंचकूला के मोरनी हिल्स के गांव बैहलों में मंगलवार देर रात पैंथर की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। रात करीब 11:45 बजे पैंथर गांव निवासी हरदीप परमार के घर में घुस गया और घर के अंदर मौजूद पालतू कुत्ते को उठाकर जंगल की ओर ले गया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिजनों ने बताया कि जब सुबह सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो उसमें साफ दिखाई दिया कि पैंथर बेखौफ होकर घर के परिसर में दाखिल हुआ और कुछ ही सेकंड में कुत्ते को दबोचकर ले गया। घटना के बाद परिवार और पूरे गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी हरदीप परमार के घर से दो-तीन पालतू कुत्तों को पैंथर उठा ले गया था। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकलने से लोगों में वन विभाग और प्रशासन के प्रति नाराजगी भी है।
पशुधन का सताने लगा खतरा
ग्रामीणों के अनुसार पैंथर अब जंगल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि रिहायशी इलाकों में भी बेखौफ घूम रहा है। इससे बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में किसी बड़ी जनहानि या पशुधन के नुकसान की घटना हो सकती है। रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान छोड़ जाए ग्रामीणों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में पैंथर की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई जाए, आवश्यक होने पर उसे रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए तथा गांव में नियमित गश्त और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि लोगों में व्याप्त डर खत्म हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *