Headlines

पंजाब पुलिस का SI हेरोइन के साथ गिरफ्तार:CIA ने घर से ड्रग मनी भी बरामद की; PAK से आए नशे को सप्लाई करवाता था




तरनतारन में थाना खालड़ा में तैनात सब-इंस्पेक्टर (SI) साहिब सिंह को CIA स्टाफ की टीम ने करीब 300 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस विभाग के ही एक अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, CIA स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना खालड़ा में तैनात सब-इंस्पेक्टर साहिब सिंह अपनी वर्दी का दुरुपयोग करते हुए कथित तौर पर नशा तस्करी से जुड़ी गतिविधियों में शामिल है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी (इन्वेस्टिगेशन) रिपुतापन सिंह ने एक विशेष टीम गठित की। टीम ने सूचना की पुष्टि करने के बाद छापेमारी कर कार्रवाई की। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अहाते में छापेमारी, हेरोइन और ड्रग मनी बरामद सूत्रों के मुताबिक, पुलिस टीम ने तरनतारन जिले के गांव मजूपुर निवासी साहिब सिंह से जुड़े झबाल के पास स्थित एक अहाते में छापा मारा। तलाशी के दौरान वहां से करीब 300 ग्राम हेरोइन और कथित ड्रग मनी बरामद की गई। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी SI को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुट गई हैं कि आरोपी कितने समय से इस कथित गतिविधि में शामिल था और उसके संपर्क किन-किन लोगों से थे। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पूछताछ के आधार पर इस मामले में आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन पहुंचाने का आरोप सूत्रों का दावा है कि आरोपी सब-इंस्पेक्टर पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन को पंजाब समेत अन्य राज्यों तक पहुंचाने में मदद करता था। हालांकि, इस दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है और पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *