Headlines

बद्दी में हेरोइन समेत नशा तस्कर गिरफ्तार:यूपी का रहने वाला, कमरे में तलाशी के दौरान मिला नशीला पदार्थ




सोलन जिले के बद्दी में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की है। पुलिस की स्पेशल सेल-एक्स टीम ने हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर दावत चौक बद्दी के पास एक किराए के कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कमरे से यह चिट्टा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। यूपी का रहने वाला तस्कर काबू गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोनू कुमार शर्मा पुत्र राम लखन शर्मा के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज तहसील के गौन पट्टी, डाकघर दंडुपुर मुफरीद का निवासी है। बद्दी पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बद्दी पुलिस ने बताया कि नशा तस्करों के विरुद्ध यह अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *