31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी थी। इसके बाद एक X यूजर ने उनके पोस्ट में गलती बताई। थरूर ने शुक्रवार को इसका जवाब देते हुए कहा कि ऐसा अक्सर हो जाता है।
अपने पोस्ट में थरूर ने on his 76th birthday की जगह in his 76th birthday लिख दिया था। इस पर एक यूजर ने थरूर को टैग करते हुए लिखा, शशि जी मेड अ ग्रामर मिस्टेक, ईवन इफ इट इज फैट फिंगर यानि शशि जी से ग्रामर की गलती हो गई, भले ही यह टाइपिंग की गलती हो।
इस पर थरूर ने जवाब देते हुए कहा, हां, ‘ऑन हिज बर्थडे’ की जगह ‘इन’ लिख दिया। ऐसा अक्सर होता रहता है। इंग्लिश लैंग्वेज पर अपनी पकड़ और कठिन शब्दों के इस्तेमाल के लिए थरूर जाने जाते हैं। इससे पहले भी शब्दों के इस्तेमाल को लेकर वह चर्चा में रहे हैं।

थरूर ने ये पोस्ट 17 सितंबर को पोस्ट की थी ऑन की जगह इन लिख दिया था।
नेपाल बाढ़ पर ड्रामा शब्द लिखने के बाद घिरे थे थरूर
पिछले महीने नेपाल में आई बाढ़ को लेकर X पर ड्रामा शब्द लिखने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा था। काठमांडू पहुंचने के बाद थरूर ने नेपाल में बाढ़ से हुए नुकसान पर चिंता जताई थी।
अपने शुरुआती X पोस्ट में थरूर ने लिखा था, कल काठमांडू के लिए रवाना हुआ था, पहाड़ों में हुए ड्रामा और उससे हुई भारी तबाही से पूरी तरह अनजान था।
ड्रामा शब्द के इस्तेमाल पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए। एक यूजर ने पूछा कि क्या ऐसी स्थिति के लिए इस शब्द का इस्तेमाल सही है। इसके बाद थरूर ने अपने शब्द का बचाव करते हुए सफाई दी थी।


