![]()
पानीपत के समालखा क्षेत्र में कोचिंग सेंटर से पढ़कर अपने गांव लौट रहे एक छात्र पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने लाठी-डंडों और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बदमाश छात्र से ₹4500 की नकदी भी छीन ले गए। गनीमत रही कि पीछे से एक कार आ गई, जिसे देखकर हमलावर मौके से फरार हो गए, अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। पुलिस ने पीड़ित छात्र के पिता की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस जांच में लूटपाट जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। स्कूल के पास बाइक सवार नकाबपोशों ने घेरा चौकी इंचार्ज हल्दाना को दी गई शिकायत में गांव गढ़ी त्यागयान निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उनका बेटा रवि समालखा में एक कोचिंग सेंटर में पढ़ता है। बीती 9 जुलाई की रात करीब 8:15 बजे रवि कोचिंग सेंटर से छुट्टी होने के बाद वापस अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह पट्टीकल्याणा स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल के नजदीक पहुंचा, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन अज्ञात लड़के वहां आए। तीनों बदमाशों ने अपने मुंह कपड़े से बांध रखे थे। लाठी-डंडों से पीटा, चाकू निकाला तो कार आने से बची जान सुरेश कुमार ने बताया कि बाइक से उतरते ही तीनों अज्ञात युवकों ने रवि पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। इसी बीच एक बदमाश ने रवि पर वार करने के लिए चाकू निकाल लिया। हमलावर उसे जान से मारने की कोशिश कर रहे थे, तभी किस्मत से सड़क पर पीछे से एक कार आ गई। कार की हेडलाइट और उसे आता देख बदमाश घबरा गए और रवि की जेब से ₹4500 की नकदी छीनकर मौके से मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। सिर में आए 12 टांके, बाजू का मांस फटा इस जानलेवा हमले में रवि को अत्यंत गंभीर चोटें आईं। वारदात की सूचना मिलने के बाद परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में रवि को समालखा के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि रवि के सिर और बाजू पर गंभीर चोटें लगी हैं। हमले की बेरहमी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि छात्र के सिर में 10 से 12 टांके आए हैं और बाजू का मांस कई जगह से बुरी तरह फट गया है। पुलिस ने शुरू की हमलावरों की तलाश पीड़ित छात्र के पिता ने हल्दाना चौकी पुलिस से गुहार लगाई है कि उनके बेटे पर जानलेवा हमला करने और लूटपाट करने वाले तीनों अज्ञात नकाबपोश युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
Source link
पानीपत में छात्र पर अज्ञात हमलावरों ने किया हमला:कोचिंग सेंटर से लौटते वक्त की वारदात, लाठी-डंडों व चाकू से किया वार
