Headlines

पिता की डांट से नाराज बच्चे ने लगाई फांसी:पेंड्रा के अमरपुर गांव की घटना, पेड़ पर लटकी मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी




पेंड्रा के अमरपुर गांव में एक 13 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि बच्चे ने पिता की डांट से नाराज होकर यह कदम उठाया। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, अमरपुर के रहने वाले समर सिंह पोरते (13) को उसके पिता बुधराम सिंह पोरते ने कल शाम किसी बात पर डांटा था। पिता की डांट से नाराज होकर समर शाम को बिना कुछ कहे घर से निकल गया। परिवार वालों ने उसकी बहुत तलाश की, लेकिन रात में उसका कोई पता नहीं चला। फंदे पर लटका मिला बच्चे का शव अगली सुबह ग्रामीणों ने खेत के पास एक पेड़ से बच्चे का शव फंदे पर लटका देखा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना बच्चे के परिवार वालों को दी। घटना की खबर फैलते ही मौके पर गांव के लोग जमा हो गए। परिवार का बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है और घटना के हर पहलू की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *