Headlines

Ayodhya Tax Default | 2500 Commercial Vehicles Face RC Cancellation


अयोध्या4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अयोध्या में व्यावसायिक वाहन मालिकों पर बकाया टैक्स परिवहन विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। विभाग की जांच में सामने आया है कि 2500 से ज्यादा ऐसे कमर्शियल वाहन हैं, जिन पर सिर्फ टैक्स 28 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम बकाया है।

समय पर टैक्स जमा न होने के कारण हर महीने पांच प्रतिशत का जुर्माना जुड़ रहा है। जुर्माना शामिल करने के बाद इन वाहनों पर कुल बकाया राशि 45 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है।

एआरटीओ प्रशासन डॉ. आरपी सिंह ने 2 सितंबर बुधवार को बताया कि टैक्स बकाया वाले वाहन मालिकों को पहले मांग पत्र भेजे गए थे।

एआरटीओ प्रशासन डॉ. आरपी सिंह ने 2 सितंबर बुधवार को बताया कि टैक्स बकाया वाले वाहन मालिकों को पहले मांग पत्र भेजे गए थे।

वाहन मालिकों को पहले मांग पत्र भेजे

एआरटीओ प्रशासन डॉ. आरपी सिंह ने 2 सितंबर बुधवार को बताया कि टैक्स बकाया वाले वाहन मालिकों को पहले मांग पत्र भेजे गए थे। इसके बावजूद, उम्मीद के मुताबिक वाहन मालिकों ने बकाया टैक्स जमा नहीं किया। 23 अगस्त तक सिर्फ 285 वाहन मालिकों ने करीब एक करोड़ 65 लाख 78 हजार रुपये का बकाया टैक्स जमा किया है।

विभाग ने अब बकायादारों पर कार्रवाई तेज कर दी है। 2500 से ज्यादा वाहन मालिकों को धीरे-धीरे वसूली पत्र (आरसी) जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। अब इनसे जमीन के लगान की तरह बकाया रकम वसूली जाएगी। विभाग अब तक करीब 200 बकायादार वाहन मालिकों के खिलाफ आरसी जारी कर चुका है। वसूली की कार्रवाई के लिए अलग से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

टैक्स बकाया वाले वाहनों में तीन पहिया वाहनों से लेकर भारी कमर्शियल वाहन तक शामिल हैं। विभाग के सामने एक बड़ी चुनौती यह भी है कि बकाया टैक्स वाले कई वाहन अब भी सड़कों पर चल रहे हैं।

एआरटीओ प्रशासन ने बताया कि अगर टैक्स बकाया वाले वाहन चलते हुए मिलते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसमें चालान करने के साथ वाहन को थाने में बंद कराने की कार्रवाई भी शामिल है। मांग पत्र जारी होने के बाद भी बकाया टैक्स जमा नहीं करने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ अब आरसी जारी कर वसूली की कार्रवाई तेज की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *