![]()
पलवल शहर के मोती पार्क गेट के पास लैमिनेशन का काम करने वाले दो भाइयों पर पड़ोसी दुकानदारों ने हमला कर दिया। ग्राहक को कम दाम में काम देने की बात पर शुरू हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। हमलावरों ने दोनों भाइयों को बुरी तरह घायल कर दिया। शहर थाना पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह के मुताबिक, रजपुरा गांव के रहने वाले तोहीद ने पुलिस को शिकायत दी है। तोहीद ने बताया कि वह और उसका छोटा भाई अरबाज खान मोती पार्क गेट के पास लैमिनेशन टेप की दुकान चलाते हैं। दोनों पक्षों में जमकर हुई बहस हाल ही में उनकी दुकान पर एक नया ट्रैक्टर लैमिनेशन के लिए आया था। तोहीद ने ग्राहक से 800 रुपए में काम करने का सौदा तय किया। आरोप है कि पास में दुकान चलाने वाला अंसार वहां आया और ग्राहक से 500 रुपए में काम करने की बात कहकर ग्राहक तोड़ने लगा। जब तोहीद ने अंसार के बार-बार ग्राहक तोड़ने का विरोध किया, तो दोनों पक्षों में बहस हो गई। आसपास के दुकानदारों ने तब मामला शांत करा दिया था। हालांकि, कहासुनी के कुछ ही देर बाद अंसार, उसका भाई हासम उर्फ कासम और साद लोहे के हथियार लेकर तोहीद की दुकान में घुस आए। गाडि़यों के शोकर से किया हमला हासम ने तोहीद के माथे पर लोहे की रॉड से हमला किया। जब अरबाज अपने भाई को बचाने आया, तो साद और अंसार ने गाड़ियों के शोकर रॉड से उसके मुंह और नाक पर लगातार वार किए। इस हमले में अरबाज के तीन दांत टूट गए और उसकी नाक की हड्डी भी टूट गई। हमले को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। आसपास के दुकानदारों ने तुरंत घायल भाइयों को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। उनकी गंभीर चोटों को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया।
Source link
पलवल में ग्राहक को लेकर दुकानदारों में हुई झड़प:दो भाइयों की नाक और दांत तोड़े, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
