Headlines

पुलिस टीम पर हमला, महिला सिपाही समेत दो घायल:रामगढ़ के किशनपुरा में डायल 112 वाहन पर पथराव, आधा दर्जन लोग हिरासत में




रामगढ़ थाना क्षेत्र के किशनपुरा में सोमवार को चोरी का सामान बरामद करने गई डायल 112 पुलिस टीम पर हमला किया गया। भीड़ ने पुलिस वाहन पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए। इस हमले में एक महिला सिपाही समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस 10 तारीख को सरपंच दीनदयाल उपाध्याय के घर से चोरी हुए समर्सिबल स्टार्टर की बरामदगी के लिए किशनपुरा पहुंची थी। गुप्त सूचना के आधार पर डायल 112 की टीम चोरी का सामान बरामद करने गई थी। पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए आरोपी के समर्थकों ने टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने पुलिस हिरासत से अभियुक्त को छुड़ा लिया । इस दौरान हवलदार जयप्रकाश मंडल और महिला सिपाही पूजा कुमारी आंशिक रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। हमले की सूचना मिलते ही मोहनिया पुलिस अंचल निरीक्षक एस.के. निर्झर अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कानून को हाथ में लेने और सरकारी काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *