Headlines

सहारनपुर में मुठभेड़ में गौकश अरेस्ट…दो फरार:गोकशी की तैयारी कर रहे थे, काउंटर फायरिंग में बदमाश के एक के पैर में लगी गोली




सहारनपुर के थाना सरसावा क्षेत्र में पुलिस और गोकशी का प्रयास कर रहे आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गौकश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में जंगल में कांबिंग की। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, जिंदा गोवंश, गोकशी करने के उपकरण और एक छोटा हाथी वाहन बरामद किया गया है। सीओ पवन कुमार ने बताया कि के अनुसार, 17 अगस्त की देर रात थाना सरसावा पुलिस टीम शाहजहांपुर-चिलकाना रोड से भिक्कनपुर जाने वाले मार्ग पर गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पॉपलर के खेत के पास जंगल में पुलिस को एक छोटा हाथी वाहन दिखाई दिया। पुलिस टीम जब संदिग्ध वाहन की जांच के लिए खेत की ओर बढ़ी तो पास में तीन व्यक्ति गोवंश की गोकशी करने का प्रयास करते दिखाई दिए। पुलिस को अपनी ओर आता देखकर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने बदमाश नसीम को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस .315 बोर, एक जिंदा गोवंश, गोकशी करने के उपकरण और एक छोटा हाथी वाहन बरामद किया है। मुठभेड़ के दौरान नशीम के दो साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम द्वारा दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार जंगल में कांबिंग की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में गिरफ्तार आरोपी और फरार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार और घायल आरोपी नशीम का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके खिलाफ थाना सरसावा में पहले से गोकशी और हत्या के प्रयास जैसे संगीन अपराधों के दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उसके साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में गोकशी समेत संगीन अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *