![]()
एत्मादपुर क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद पुलिस पर लगाए गए आरोप जांच में निराधार पाए गए हैं। एसीपी एत्मादपुर देवेश कुमार ने गुरुवार दोपहर बताया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप असत्य और बेबुनियाद निकले। खबर प्रसारित होने के बाद एत्मादपुर पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस आरोप लगाने वाले युवक कपिल रावत के घर पहुंची और उसे बयान दर्ज कराने के लिए थाने ले गई। पुलिस अधिकारियों ने युवक से काफी देर तक पूछताछ की और पूरे घटनाक्रम की बिंदुवार जांच की। जांच के दौरान पुलिस को ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला, जिससे पुलिसकर्मियों की लापरवाही या गलत आचरण की पुष्टि हो सके।
Source link
पुलिस पर लगे आरोप जांच में निराधार:सड़क हादसे के बाद मृतका के बेटे ने लगाए थे गंभीर आरोप
