Headlines

पूर्णिया में शुभम कुशवाहा हत्याकांड में 4 शूटर गिरफ्तार:जदयू नेता के बेटे ने 6 लाख में दी थी हत्या की सुपारी




पूर्णिया पुलिस ने शुभम कुशवाहा गोलीकांड का खुलासा करते हुए चार शूटरों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब इस हत्याकांड की सुपारी देने वाले मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है। पूर्णिया के एसएसपी शौर्य सुमन ने सोमवार देर रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में शामिल शूटर देवा यादव, राजदीप मेहता, श्याम बिहारी और गौरव यादव को गिरफ्तार किया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए गए हैं। देवा यादव को असम के गुवाहाटी से गिरफ्तार किया गया, जहां वह घटना के बाद फरार हो गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि शुभम कुशवाहा की हत्या के लिए उन्हें 6 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। यह सुपारी पूर्णिया के खुश्कीबाग निवासी उदय बिहारी ने दी थी। शूटरों के अनुसार, उदय बिहारी का मानना था कि शुभम कुशवाहा से उसे खतरा है। शुभम कुशवाहा उसके भाई स्वर्गीय सूरज बिहारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश सिंह का करीबी दोस्त है। उदय को यह भी लगता था कि शुभम उसके भाई की हत्या में शामिल था और ब्रजेश सिंह की जमानत के लिए लगातार प्रयास कर रहा था। शूटरों ने बताया कि उदय बिहारी ने किसी के बहकावे में आकर 6 लाख रुपये में यह सुपारी दी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *