![]()
रियाणा कांग्रेस में सज्जन कुमार को लेकर शुरू हुआ विवाद अब खुली गुटबाजी और आरोप-प्रत्यारोप में बदल गया है। पूर्व विधानसभा स्पीकर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप शर्मा द्वारा सांसद दीपेंद्र हुड्डा को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) से हटाने की मांग किए जाने के बाद हुड्डा समर्थक नेताओं ने उन पर तीखा पलटवार किया है। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी और विधायक कुलदीप वत्स समेत हुड्डा खेमे के नेताओं ने कुलदीप शर्मा के पुराने पारिवारिक संबंधों और आयोजनों का मुद्दा उठाया है। उनका आरोप है कि कुलदीप शर्मा ने वर्ष 2011 में अपने बेटे की शादी सज्जन कुमार की कोठी/फार्म हाउस पर की थी। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया और राजनीतिक बयानों में यह आरोप लगातार सामने आया है।
पहले जानिए विवाद की शुरुआत कैसे हुई विवाद बढ़ा तो दीपेंद्र ने दी थी सफाई विवाद बढ़ने के बाद दीपेंद्र हुड्डा ने भी अपनी सफाई दी थी। उन्होंने कहा था कि उन्होंने सज्जन कुमार को कभी अपना ‘रोल मॉडल’ नहीं कहा और उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। 1984 के दंगों से जुड़ा होने के कारण मामला संवेदनशील सज्जन कुमार का नाम 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों में लंबे समय से राजनीतिक और कानूनी विवाद का विषय रहा है। इसी संवेदनशील पृष्ठभूमि के कारण दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर पंजाब में भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं और कांग्रेस के भीतर मतभेद खुलकर सामने आए। अब मुद्दा सिर्फ सज्जन कुमार तक सीमित नहीं ताजा विवाद ने हरियाणा कांग्रेस की पुरानी खेमेबाजी को एक बार फिर सार्वजनिक कर दिया है। कुलदीप शर्मा के दीपेंद्र हुड्डा को CWC से हटाने की मांग के बाद हुड्डा समर्थकों का जवाबी हमला यह संकेत दे रहा है कि मामला अब केवल सज्जन कुमार के बयान तक सीमित नहीं रहा। एक तरफ कुलदीप शर्मा सिख समुदाय की भावनाओं और कांग्रेस के राजनीतिक नुकसान का हवाला दे रहे हैं, तो दूसरी तरफ हुड्डा गुट उनके पुराने संबंधों और वर्ष 2011 के कथित पारिवारिक आयोजन को लेकर सवाल उठा रहा है।
Source link
पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा पर हुड्डा गुट का पलटवार:‘जिस सज्जन कुमार पर सवाल उठा रहे, बेटे की शादी उसी की कोठी में की’
