Headlines

प्रतिबंधित मार्ग से श्रीखंड महादेव जाने पर प्रशासन सख्त:रामपुर पुलिस-वन विभाग को तैनाती के निर्देश; अनधिकृत आवाजाही पर लगेगी रोक




रामपुर प्रशासन ने श्रीखंड महादेव यात्रा के लिए प्रतिबंधित गानवी-जोगोरी-फांचा मार्ग पर आवाजाही रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। प्रशासन ने पुलिस और वन विभाग को इस मार्ग पर तत्काल तैनाती के निर्देश जारी किए हैं।एसडीएम रामपुर, हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 163 के तहत इस मार्ग पर पहले ही आवाजाही प्रतिबंधित की जा चुकी है। इसके बावजूद, ग्राम पंचायत फांचा के उपप्रधान ने प्रशासन को सूचित किया कि कुछ पर्यटकों ने प्रतिबंधित मार्ग से श्रीखंड महादेव जाने का प्रयास किया। लोगों द्वारा रोके जाने पर भी वे आगे बढ़ने पर अड़े रहे। फांचा में 2 पुलिस कर्मियों की तत्काल तैनाती इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए, एसडीएम ने एसडीपीओ रामपुर को फांचा में 2 पुलिस कर्मियों की तत्काल तैनाती के निर्देश दिए हैं। इन कर्मियों का मुख्य कार्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना और प्रतिबंधित मार्ग पर किसी भी अनधिकृत आवाजाही को रोकना होगा। वन मंडल अधिकारी को भी दिए निर्देश इसी क्रम में, वन मंडल अधिकारी रामपुर को भी पर्याप्त फील्ड स्टाफ तैनात करने के लिए कहा गया है। उन्हें निगरानी बढ़ाने और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम ने अधिकारियों को तत्काल जवानों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और यात्रा सुरक्षित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *