Headlines

फरीदाबाद मृत गायों से भरी पिकअप रोकी रोड पर हंगामा:गौ रक्षा दल ने लगाए आरोप, चालक बोला- गाजीपुर श्मशान में अंतिम संस्कार होगा




फरीदाबाद के सेक्टर-19 में बड़खल रोड पर देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब गौ-रक्षा दल के सदस्यों ने मृत गायों को लेकर जा रही एक पिकअप गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी में चार मृत गायें मिलीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी की जांच शुरू की। इस दौरान काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि बड़खल रोड पर गौ-रक्षा दल के सदस्यों ने एक पिकअप गाड़ी को रोक रखा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो गाड़ी की जांच की गई। इसमें चार मृत गायें मिलीं। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी चालक से पूछताछ शुरू की। साथ ही मृत गायों को ले जाने से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की गई। गौ-रक्षा दल ने लगाए गंभीर आरोप गौ-रक्षा दल के सदस्य राम ने आरोप लगाया कि इन मृत गायों को गौशाला से ले जाया जा रहा था। उनका कहना है कि मृत गायों के शरीर से चमड़ी निकाली जाती है और उसे बेच दिया जाता है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच कराने और सच्चाई सामने लाने की मांग की। ड्राइवर बोला- अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहा था वहीं, पिकअप चालक राजू ने आरोपों से इनकार किया है। उसका कहना है कि वह चारों मृत गायों को दिल्ली के गाजीपुर स्थित पशुओं के श्मशान में अंतिम संस्कार के लिए लेकर जा रहा था।ड्राइवर के अनुसार, उसका उद्देश्य मृत पशुओं का अंतिम संस्कार करवाना था और उन्हें कहीं बेचने के लिए नहीं ले जाया जा रहा था। पुलिस कर रही मामले की जांच मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों के बयानों, गाड़ी में मिले मृत पशुओं और उन्हें ले जाने से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मृत गायों को किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *