Headlines

Raipur Lalpur Mandi Waterlogging Controversy


राजधानी रायपुर में सड़क पर जलभराव से नाराज युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक लालपुर फलमंडी के पास सड़क पर भरे पानी को लेकर नगर निगम की व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए दिखाई दे रहा है।

.

इसी दौरान वह सरकार और महापौर के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल करता है। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा पार्षदों ने सिविल थाने में युवक के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

देखिए तस्वीरें…

लालपुर में पानी भरने के कारण वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

लालपुर में पानी भरने के कारण वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

युवक ने सरकार और महापौर के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

युवक ने सरकार और महापौर के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

लालपुर फलमंडी के पास बनाया वीडियो

जानकारी के मुताबिक, लालपुर फलमंडी के आसपास बारिश के बाद सड़क पर काफी पानी जमा हो गया था। इसी बात से युवक नाराज था। वह मौके पर जल निकासी की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए सरकार और महापौर के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने लगा।

बीजेपी पार्षदों ने की शिकायत।

बीजेपी पार्षदों ने की शिकायत।

वीडियो वायरल होने के बाद BJP पार्षदों की शिकायत

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा पार्षदों ने मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की है। बीजेपी पार्षदों का कहना है कि जलभराव जैसी समस्या को लेकर विरोध या शिकायत करना अलग बात है, लेकिन जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है। उन्होंने युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बीजेपी पार्षदों ने शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।

बीजेपी पार्षदों ने शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस कर रही वीडियो की जांच

भाजपा पार्षदों की शिकायत के बाद पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि वीडियो कब और कहां बनाया गया था और उसमें दिख रहा युवक कौन है। जांच के बाद सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

…………………..

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

ऑनलाइन अटेंडेंस का विरोध करने वाली टीचर सस्पेंड:VIDEO में कहा- मुझे किसी का डर नहीं, कलेक्टर-नेताओं के काम का भी हिसाब हो

ऑनलाइन अटेंडेंस का विरोध करने पर टीचर निर्मला कोमल को सस्पेंड कर दिया गया है।

ऑनलाइन अटेंडेंस का विरोध करने पर टीचर निर्मला कोमल को सस्पेंड कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में ऑनलाइन अटेंडेंस के विरोध में वीडियो बनाने वाली टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है। टीचर निर्मला कोमल ने वीडियो जारी कर अफसरों, नेताओं के काम की निगरानी की बात कही थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *