![]()
बिलासपुर में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। दो शातिर महिलाओं ने फेसबुक के जरिए वकील से पहले दोस्ती की। फिर ड्रॉपशिपिंग बिजनेस और फॉरेक्स ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर फंसा लिया। महिलाओं ने वकील को झांसा देकर 47.60 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित वकील की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। राजकिशोर नगर स्थित ओम टावर निवासी सुरेंद्र कुमार देवांगन (42) पेशे से वकील हैं। 10 जून को फेसबुक पर उनकी पहचान अदिति मल्होत्रा और प्रिया शर्मा नाम की दो महिलाओं से हुई। जिसके बाद वो दोनों से बातचीत करने लगे। खुद को बताया एक्सपर्ट, लालच देकर फंसाया और वसूली रकम दोनों महिलाओं ने खुद को सालों से ड्रॉपशिपिंग बिजनेस और फॉरेक्स ट्रेडिंग का एक्सपर्ट बताया और वकील को फर्जी वेबसाइटों पर अकाउंट बनाने के लिए प्रेरित किया। आरोपियों के झांसे में आकर पीड़ित ने 14 से 20 जुलाई के बीच अरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस और यूपीआई के जरिए विभिन्न खातों में कुल 47 लाख 60 हजार रुपए जमा करा दिए। रकम ट्रांसफर करने के बाद नहीं आई वापस जब पीड़ित ने अपने जमा पैसे वापस निकालने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने कन्वर्जन फीस, प्रोसेसिंग चार्ज और गारंटी मनी के नाम पर और पैसों की मांग की। अतिरिक्त रकम देने से मना करने पर आरोपियों ने उनका ट्रेडिंग अकाउंट ही ब्लॉक कर दिया। एक अन्य पीड़ित से भी 3 लाख की ठगी ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर सेल बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पता चला कि इन्हीं आरोपियों ने सरकंडा के इमलीभाठा निवासी मनोज कुमार कारके से भी इसी तरीके से 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के मोबाइल नंबरों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Source link
फेसबुक पर दोस्ती कर वकील से 47.60 लाख की ठगी:2 महिलाओं ने ड्रॉपशिपिंग बिजनेस और फॉरेक्स ट्रेडिंग का झांसा दिया, ट्रांसफर करवाए रुपए
