Headlines

अवध विज्ञान भारती साधारण सभा आयोजित:प्रो. बी.एन. सिंह बने अध्यक्ष, वैज्ञानिक चेतना के प्रसार पर जोर




लखनऊ में रविवार को विज्ञान भारती, अवध प्रांत की तृतीय वार्षिक साधारण सभा रविवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के आरके मुखर्जी सभागार में हुई। सभा में अवध प्रांत के करीब 120 आजीवन सदस्यों ने सहभागिता की। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। राजीव गांधी नेशनल एविएशन यूनिवर्सिटी, अमेठी के कुलपति प्रो. बी.एन. सिंह को अध्यक्ष और लखनऊ विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. विनय सिंह को महासचिव निर्वाचित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और विज्ञान भारती मंत्र के साथ हुई। अध्यक्ष के स्वागत उद्बोधन के बाद पिछले कार्यकाल की गतिविधियों, आय-व्यय और लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख श्री शांत राजन ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विज्ञान भारती के कार्य को समाज की आवश्यकताओं से जोड़ने और वैज्ञानिक चेतना को बढ़ावा देने का आह्वान किया। विज्ञान भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. शिवकुमार ने विज्ञान को समाज एवं राष्ट्र की आवश्यकताओं से जोड़ने तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। क्षेत्र सह-प्रचार प्रमुख श्री मनोज कान्त ने भारतीय पारंपरिक एवं औषधीय ज्ञान को आधुनिक शोध से जोड़ने की आवश्यकता बताई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अवध प्रांत में संगठन की गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाने और विद्यार्थियों, युवाओं, शिक्षकों व समाज के विभिन्न वर्गों को विज्ञान भारती से जोड़ने की बात कही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *