![]()
बरनाला के गांव संघेड़ा की बाजीगर बस्ती में एक बुजुर्ग महिला द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर उसकी बहू, बहू के माता-पिता और भाई समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। मृतका की पहचान पीलो देवी के रूप में हुई है। मृतका के देवर राम दास ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि पीलो देवी के बेटे की शादी टीनू देवी से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही टीनू और उसके ससुराल पक्ष के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि टीनू अपनी सास को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करती थी, जिससे पीलो देवी काफी तनाव में रहने लगी थीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी शिकायत के अनुसार, करीब तीन महीने पहले टीनू अपने मायके चली गई थी। इसके बाद वह अपने माता-पिता और भाई के साथ ससुराल पहुंची। आरोप है कि उन्होंने घर का ताला तोड़कर 22 हजार रुपये नकद, जेवरात और कपड़े ले लिए। परिजनों का यह भी आरोप है कि बाद में टीनू ने फतेहगढ़ साहिब की महिला सेल में सास, देवर और ननदों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट की झूठी शिकायत दर्ज कराई। परिजनों का कहना है कि लगातार मानसिक दबाव और विवादों से परेशान होकर पीलो देवी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link
बरनाला में सास ने जहर खाकर दी जान:बहू के मायके जाने से तनाव में थी; परिवार बोला- ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना से थीं परेशान
