![]()
हिसार के चंदन नगर में पूर्व सरपंच की उनके घर में हत्या कर दी गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद बेटे ने ही उनके सिर पर रॉड से वार किया। घटना के बाद परिवार को मौत की बात कहकर शव पैतृक गांव खारिया ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगा। इसी दौरान शव पर चोट के निशान देखकर परिजनों ने अंतिम संस्कार रुकवा दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, सरपंच अपनी पत्नी और दो बेटों से अलग रह रहे थे। उनके हत्यारोपी बेटे बबलू पर 20 लाख का कर्जा था और वह गांव चंदननगर की कोठी बेचना चाहता था। पिता ऐसे करने से मना कर रहा था, इसलिए पिता की हत्या कर दी। रात 2 बजे बेटे के साथ हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, खारिया गांव के पूर्व सरपंच हवा सिंह (65) चंदन नगर स्थित मकान में अकेले रहते थे। परिवार में लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह पत्नी और दो बेटों से अलग रह रहे थे। रात करीब 2 बजे बबलू कुछ साथियों के साथ उनके घर पहुंचा। यहां पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान मारपीट में बबलू ने कथित तौर पर रॉड से हवा सिंह के सिर पर वार कर दिया। हमले में उनकी मौत हो गई। झगड़े के दौरान बबलू के भी घायल होने की बात सामने आई है। शव गांव ले गए, अंतिम संस्कार की तैयारी थी घटना के बाद हवा सिंह का शव उनके पैतृक गांव खारिया ले जाया गया। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। इसी बीच किसी परिजन की नजर शव पर लगी चोटों पर पड़ी। चोट के निशान देखकर उन्हें घटना को लेकर संदेह हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाकर शव कब्जे में लिया सूचना मिलने पर बालसमंद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल और शव की स्थिति की जांच शुरू की। हत्या के कारणों और घटनाक्रम को लेकर परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह और चोटों की स्थिति और स्पष्ट होगी। प्रॉपर्टी बेचने को लेकर पिता-पुत्र में विवाद सूत्रों के मुताबिक, पूर्व सरपंच हवा सिंह के गांव खारिया में करीब 8 एकड़ जमीन और हिसार के चंदन नगर में कोठी है। उनके बेटे बबलू पर 20 लाख का कर्जा था और वह गांव चंदननगर की कोठी बेचना चाहता था। पिता ऐसे करने से मना कर रहा था, इसलिए पिता की हत्या कर दी। इसके बाद शव को गाड़ी में डालकर 20 किमी दूर गांव खारिया स्थित घर में ले गए, जहां अंतिम संस्कार होना था। 2006 में खारिया के सरपंच रह चुके हवा सिंह हवा सिंह सिहाग वर्ष 2006 में खारिया गांव के सरपंच रह चुके थे। घटना के बाद उनका बेटा बबलू एक निजी अस्पताल में इलाज कराने पहुंचा था। पुलिस उसके घायल होने की जानकारी भी जांच में शामिल कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Source link
हिसार में बेटे ने की पूर्व सरपंच की हत्या:सिर में रॉड मारी; चोट के निशान देख परिवार ने अंतिम संस्कार रुकवाया, पुलिस बुलाई
