Headlines

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के दो वनरक्षक भोपाल में सम्मानित:वन्यजीव संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य पर सीएम ने सम्मान दिया




अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के दो वनरक्षकों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। वनरक्षक राजकुमार मिश्रा और आनंद मरावी को वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान मिला। वनरक्षक राजकुमार मिश्रा को वन्यजीव अपराधों की रोकथाम और अन्वेषण में उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मानित किया। वहीं आनंद मरावी को बाघ स्थानांतरण (टाइगर ट्रांसलोकेशन) अभियान में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) ने सम्मान प्रदान किया। दोनों वनरक्षकों की उपलब्धि पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने इसे पूरे बांधवगढ़ परिवार और उमरिया जिले के लिए गर्व का विषय बताया। मुख्यमंत्री से सम्मान मिलना प्रेरणादायक सम्मान प्राप्त करने के बाद राजकुमार मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान मिलना उनके लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का मार्गदर्शन उन्हें वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए लगातार प्रेरित करता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *