![]()
पाली शनिवार देर रात को बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में सिर में चोट लगने से एक युवक की मौत हो गई वही दो जने घायल हो गए। मृतक की बॉडी पुलिस ने बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई वही दोनों घायलों का इलाज करवाया। तीनों दोस्त हाईवे पर स्थित होटल से खाना खाकर घर लौट रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। सदर थाने के ASI हादसा जोधपुर रोड RTO ऑफिस के पास शनिवार रात 02-03 बजे के बीच हुआ। हादसे में पाली शहर के पुराना हाऊसिंग बोर्ड निवासी 31 साल के हेमन्त शर्मा पुत्र शिवप्रसाद शर्मा की सिर में गहरी चोट लगने से मौत हो गई। वही पुराना हाऊसिंग बोर्ड निवासी 19 साल का विशाल शर्मा पुत्र जयशंकर शर्मा और 22 साल का रितिक पुत्र बाबूलाल घायल हो गए। जिनकी हालत खतरे से बाहर है। होटल पर खाना खाने गए थे, वापस आते समय हुआ हादसा
मृतक हेमंत हाऊसिंग बोर्ड स्थित खाटू श्याम मंदिर के पुजारी शिवप्रसाद के बेटे है। रात करीब 12 बजे मंदिर बंद करने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ जोधपुर रोड घुमटी के निकट स्थित होटल पर खाना खाने गए थे। वापस घर आते समय आरटीओ ऑफिस के पास उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में हेमंत के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। वही विशाल और रितिक घायल हो गए। दोनों का पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में इलाज करवाया। मृतक की बॉडी पुलिस ने मोर्चरी में शिफ्ट करवाई।
Source link
बाइक डिवाइडर से टकराई, पुजारी के बेटे की मौत:3 दोस्त होटल से खाना खाकर आ रहे थे, RTO ऑफिस के पास हुआ हादसा
