Headlines

बिहार की नाबालिग बच्ची की हो रही थी खरीद-फरोख्त:चार आरोपी गिरफ्तार, अकलेरा पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का किया खुलासा




झालावाड़ जिले की अकलेरा थाना पुलिस ने नाबालिग बच्चीओं की खरीद-फरोख्त कर जबरन विवाह कराने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह गरीब और पिछड़े परिवारों की नाबालिग बच्चीओं को बहला-फुसलाकर या खरीदकर राजस्थान लाता था और यहां फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उनका विवाह कराया जाता था। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया- 7 जुलाई को सूचना मिली थी कि बिहार से लाई गई एक नाबालिग बच्ची को कुछ लोग जबरन वाहन में बैठाकर ले जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद अकलेरा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वाहन का पीछा किया, लेकिन आरोपी वाहन लेकर रटलाई की ओर भाग निकले। इसके बाद रटलाई थाना पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर रास्ता रोका गया। पुलिस ने वाहन को रुकवाकर उसमें सवार बिहार निवासी नाबालिग बच्ची सहित छह लोगों को अपने कब्जे में लिया। बच्ची को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया पुलिस ने नाबालिग बच्ची को संरक्षण के लिए झालावाड़ स्थित वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस को गिरोह की गतिविधियों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं। गरीब परिवारों की बच्चीओं को निशाना बनाते थे जांच में सामने आया कि यह गिरोह बिहार के बेहद गरीब और पिछड़े परिवारों की नाबालिग बच्चीओं को निशाना बनाता था। आरोप है कि गिरोह के सदस्य बच्चीओं को बहला-फुसलाकर या खरीद-फरोख्त के जरिए राजस्थान लाते थे। इसके बाद फर्जी दस्तावेज तैयार कर अलग-अलग स्थानों पर उनका विवाह करवाया जाता था। पुलिस के अनुसार, यदि विवाह के बाद लड़की पसंद नहीं आती थी तो गिरोह के सदस्य उसे वापस ले जाकर दूसरी जगह विवाह कराने की कोशिश करते थे। इस तरह गिरोह आर्थिक लाभ के लिए बच्चीओं का शोषण कर रहा था। बिहार, जयपुर और झालावाड़ में दबिश देकर किया गिरफ्तार मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद और वृत्ताधिकारी मनोज कुमार सोनी के निर्देशन में थाना प्रभारी धर्माराम के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने बिहार के रोहतास जिले, जयपुर और झालावाड़ के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में महाराज शाह (निवासी दिनारा, जिला रोहतास, बिहार), धर्मेंद्र कुमार (निवासी अवाड़ी, जिला रोहतास, बिहार), चौथमल (निवासी दूधियाखेड़ी, थाना घाटोली, झालावाड़) और अजय जांगिड़ (निवासी जयपुर) शामिल हैं। पुलिस रिमांड पर लेकर की जा रही पूछताछ पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है। अब पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की भूमिका, आर्थिक लेनदेन और नाबालिग बच्चीओं की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य मामलों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *