Headlines

मंडी में 12वीं पास युवती लापता:संधोल जाने को पकड़ी सरकरी बस, दोपहर को फोन आया-मैं कहीं जा रही हूं, फिर मोबाइल स्वीच ऑफ




मंडी जिले के संधोल उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव कून से एक 12वीं पास युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता की शिकायत पर संधोल पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास की है। 10 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे घर से संधोल जाने के लिए निकली थी। वह गांव से सरकारी बस में सवार हुई थी। दोपहर को आया फोन- ‘अब घर नहीं आऊंगी, कहीं जा रही हूं’। इसके बाद उसका फोन स्वीच ऑफ हो गया। लापता होने से पहले की पूरी टाइमलाइन: 10 जुलाई (सुबह 9:00 बजे): पायल संधोल जाने के लिए सरकारी बस से घर से रवाना हुई।
10 जुलाई (दोपहर 2:00 बजे): पायल ने अपनी मां के मोबाइल पर कॉल किया और कहा कि वह अब घर वापस नहीं आएगी और कहीं जा रही है।
कॉल के तुरंत बाद: युवती का मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया, जिसके बाद से परिवार का उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया। दो दिन तक रिश्तेदारों में ढूंढा, सुराग न मिलने पर पहुंचे थाने अचानक आए इस फोन कॉल के बाद घबराए परिजनों ने 11 और 12 जुलाई को अपने सभी रिश्तेदारों, पायल की सहेलियों और आसपास के संभावित इलाकों में उसकी काफी तलाश की। जब कहीं भी उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो हताश होकर पिता ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दर्ज किया मामला, जनता से मांगी मदद पुलिस ने पिता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लापता युवती की तलाश तेज कर दी है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को पायल कौण्डल के बारे में कोई जानकारी या सुराग मिले, तो वे तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें, ताकि बेटी को जल्द से जल्द सुरक्षित ढूंढा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *