Headlines

मोगा मेयर विनीपाल कौर हादसे में बाल-बाल बचीं:मोड़ते समय पीछे से बस ने सरकारी गाड़ी को मारी टक्कर, ड्राइवर पर केस दर्ज




मोगा नगर निगम की मेयर विनीपाल कौर दौधर मोगा-लुधियाना जीटी रोड पर एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गईं। यह घटना तब हुई जब वह अपनी सरकारी गाड़ी से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस की ओर जा रही थीं। हादसे में सरकारी गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा, हालांकि मेयर और उनके चालक दोनों सुरक्षित बताए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी मोगा के प्रभारी गुरविंदर सिंह भुल्लर और फोकल प्वाइंट चौकी इंचार्ज मोहकम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। उन्होंने टक्कर मारने वाली बस को कब्जे में ले लिया और उसके चालक को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने दी मामले की जानकारी इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह भुल्लर ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मेयर देर शाम अपनी सरकारी गाड़ी से रेस्ट हाउस की ओर जा रही थीं। जब उनकी गाड़ी मुड़ने लगी, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक बस ने कथित लापरवाही से वाहन चलाते हुए सरकारी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन मेयर और चालक को कोई चोट नहीं आई। इस मामले में नगर निगम मोगा में कार्यरत चालक गुरराज सिंह (निवासी गांव रत्तियां) के बयानों के आधार पर बस चालक जतिंदर सिंह (निवासी गांव ख्यालीवाला, बठिंडा) के खिलाफ थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज किया गया है। इस घटना की आगे की जांच हवलदार सरबजीत कौर कर रही हैं। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि बस चालक जतिंदर सिंह को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *