Headlines

मोबाइल चोरी के शक में युवक को लोगों ने पोल से बांधकर पीटा




गुमला|सदर प्रखंड क्षेत्र के हरिओम कॉलोनी में मंगलवार सुबह मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने उसे बिजली के पोल से रस्सी के सहारे बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक को बाद में पुलिस के हवाले करने की तैयारी की जा रही थी। घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिंदु देवी के घर से मोबाइल चोरी कर एक युवक भाग रहा था। इसी दौरान लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद युवक ने अपना नाम पीयूष कुमार और पता जवाहर नगर बताया। उसने लोगों से माफी मांगते हुए दावा किया कि उसने पहली बार इस तरह की गलती की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में मोबाइल चोरी की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं। लोगों के अनुसार, कुछ युवक किसी न किसी बहाने मोहल्लों में पहुंचते हैं और मौका देखकर मोबाइल या अन्य सामान लेकर फरार हो जाते हैं। बंद घरों को भी निशाना बनाए जाने की शिकायत लोगों ने की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *