![]()
सिरसा जिले में रानियां बार एसोसिएशन के सभी छह पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव हो गया है। शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन सभी छह पदों के लिए कुल छह नामांकन पत्र ही प्राप्त हुए, जिससे निर्विरोध चुनाव का रास्ता साफ हो गया। निर्वाचन अधिकारी भूपेंद्र सिंह एडवोकेट ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए एडवोकेट प्रकाशवीर जलंधरा ने एकमात्र नामांकन पत्र दाखिल किया। इसी प्रकार, उपप्रधान पद के लिए एडवोकेट विनोद कुमार निमिवाल, महिला आरक्षित उपप्रधान पद के लिए प्रदीप कौर, सचिव पद के लिए गुरबक्शीश सिंह मटियार, संयुक्त सचिव पद के लिए जितेन्द्र सहारण और महिला आरक्षित संयुक्त सचिव पद के लिए सुनीता रानी ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के लिए चुनाव 11 सितंबर को निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पंजाब एंड हरियाणा की बार एसोसिएशनों के चुनाव के लिए 11 सितंबर की तिथि निर्धारित की गई है। रानियां बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 20 और 21 अगस्त की तिथियां नामांकन दाखिल करने के लिए तय की गई थीं। पहले दिन कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ, जबकि अंतिम दिन सभी छह पदों के लिए छह ही नामांकन प्राप्त हुए। नामांकन पत्रों की जांच के बाद होगी घोषणा उन्होंने यह भी बताया कि उपप्रधान, महिला आरक्षित उपप्रधान, सचिव, संयुक्त सचिव और महिला आरक्षित संयुक्त सचिव के पदों पर पहले ही सर्वसम्मति बन चुकी थी। प्रधान पद के लिए भी केवल एक नामांकन पत्र प्राप्त होने से प्रकाशवीर जलंधरा के निर्विरोध प्रधान बनने की पुष्टि हो गई। हालांकि, नामांकन पत्रों की जांच एवं छंटनी का कार्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा 24 अगस्त को किया जाएगा। यह अधिवक्ता रहे मौजूद इस अवसर पर बार एसोसिएशन के प्रधान सेवा सिंह संधू, पूर्व प्रधान हरपाल सिंह रंधावा, सचिव रणजीत सिंह विर्क, उपप्रधान रामलाल, हरमेज सिंह दयोल, बलविंद्र सिंह जोसन, नरेन्द्र नैन, कृष्ण सहारण बालासर, हरप्रीत सिंह, राजन कालड़ा, राजपाल दराका, सुरेन्द्र शर्मा, गोबिंद किशन, रमेश ग्रोवर, संदीप दुसाद, भवानी बांसल, सतपाल ज्याणी, राजकुमार, सुनील मंगालिया, सतपाल दादरवाल, सचिन वर्मा, नवदीप अनेजा, नरेन्द्र वर्मा, मुकेश बांसल, मोहित शर्मा, नरेश किरोड़ीवाल सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
Source link
रानियां बार एसोसिएशन में 6 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन:प्रकाशवीर जलंधरा बने प्रधान, विनोद कुमार- प्रदीप कौर उपप्रधान, गुरबक्शीश सिंह सचिव बने
