![]()
चंडीगढ़ | रेन लिली, जिसे फेयरी लिली या मैजिक लिली भी कहते हैं। यह पौधा सूखी मिट्टी में शांत पड़ा रहता है, लेकिन जैसे ही बारिश की बूंदें इस पर पड़ती हैं और हवा में नमी बढ़ती है तो 24 से 48 घंटे के भीतर इसमें अचानक सैकड़ों कलियां खिल उठती हैं। ये फूल पंजाब यूनिवर्सिटी के फिजिक्स डिपार्टमेंट के पास खिले हुए हैं। पतली हरी घास जैसा रूप… बिना फूलों के इसकी पत्तियां बिल्कुल पतली हरी घास की तरह दिखती हैं, जिससे यह पूरे लॉन में प्राकृतिक हरी चादर बना लेता है। इसे बल्ब (गांठ) के जरिए उगाया जाता है। यह जमीन में तेजी से मल्टीप्लाई (फैलते) होते हैं और बिना किसी खास देखभाल के सालों-साल खिलते रहते हैं।
Source link
रेन लिली की खूबसूरती पीयू में खिली…
