रैपिड फायर राउंड में शिल्पा शेट्टी बोलीं:रेड कार्पेट लुक नहीं, घर का पजामा पसंद है, शाहरुख को सुपरस्टार और सलमान को अच्छा दोस्त बताया




रैपिड फायर राउंड में शिल्पा शेट्टी ने कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। उन्होंने शाहरुख खान को सुपरस्टार, सलमान खान को अच्छा दोस्त और गोविंदा को मल्टी-टैलेंटेड बताया। फेम और सुकून में उन्होंने सुकून को चुना। चीट मील और एक्स्ट्रा वर्कआउट के सवाल पर उन्होंने चीट मील को प्राथमिकता दी। बॉलीवुड और बिजनेस को उन्होंने अपनी सफलता का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि असली सफलता सिर्फ नाम और पैसा नहीं, बल्कि ईमानदारी से जीना, लोगों का प्यार पाना और दूसरों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाना है। सवाल: एक शब्द में शाहरुख खान के बारे में क्या कहना चाहेंगी? जवाब: सुपरस्टार। सवाल: सलमान खान आपके लिए क्या हैं? जवाब: बहुत अच्छे दोस्त। सवाल: गोविंदा को एक शब्द में कैसे बताएंगी? जवाब: मल्टी-टैलेंटेड। सवाल: योगा या शॉपिंग, किसे चुनेंगी? जवाब: दोनों। लेकिन योगा मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। सवाल: रेड कार्पेट लुक या घर का पजामा? जवाब: पजामा। सवाल: बॉलीवुड या बिजनेस? जवाब: दोनों। मैंने दोनों किए हैं और दोनों में मुझे सफलता मिली है। सवाल: चीट मील या एक्स्ट्रा वर्कआउट? जवाब: चीट मील। एक्स्ट्रा वर्कआउट क्यों करूंगी? सवाल: फेम या सुकून, किसे चुनेंगी? जवाब: सुकून। अगर मन शांत नहीं है, तो किसी भी सफलता का आनंद अधूरा रह जाता है। सवाल: मॉर्निंग पर्सन हैं या नाइट आउल? जवाब: मैं मॉर्निंग पर्सन नहीं हूं। अभी बच्चों की छुट्टियां चल रही हैं, इसलिए सुबह 8:30 बजे उठना भी मेरे लिए लग्जरी है। सवाल: आपके लिए सफलता का असली मतलब क्या है? जवाब: मेरे लिए सफलता सिर्फ नाम और पैसा नहीं है। असली सफलता तब है, जब आप ईमानदारी से अपनी जिंदगी जिएं, लोगों का प्यार पाएं और किसी की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव ला सकें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *