![]()
लुधियाना के सिविल लाइंस में रहने वाली महिला उद्यमी और कांग्रेस पार्षद दीपिका भल्ला के साथ 14 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि शातिर ठगों ने खुद को गारमेंट्स का बड़ा सेल्समैन बताकर लाखों का रेडीमेड गारमेंट्स का माल उधार लिया और बाद में भुगतान किए बिना फरार हो गए। दीपिका भल्ला के साथ हुई ठगी का मुख्य आरोपी प्रतोष कुमार झा बताया जा रहा है। ठगी में उसका ससुर संजय झा भी शामिल था, जो मूल रूप से बिहार के मधुबनी का रहने वाला है। दीपिका भल्ला की शिकायत पर थाना हैबोवाल में आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दीपिका भल्ला ‘L.P.S. Approval’ रेडीमेड गारमेंट्स कंपनी की मालिक हैं। वह कांग्रेस नेता व पूर्व पार्षद गगनदीप सिंह उर्फ सन्नी भल्ला की पत्नी हैं। दीपिका भल्ला से ठगी की पूरी कहानी सिलसिलेवार जानिए… BNS की धाराओं में FIR दर्ज मामले की जांच एडिशनल डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (ऑपरेशन्स) रमनदीप सिंह (PPS) ने की। जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर थाना हैबोवाल में इंस्पेक्टर कुलवंत कौर ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली।
Source link
लुधियाना में कांग्रेस पार्षद से ₹14 लाख की ठगी:सेल्समैन बनकर कपड़े मंगवाए, पेमेंट नहीं दी; ससुर को पकड़ने के लिए बिहार तक किया पीछा
