Headlines

शराब में कीटनाशक मिलाकर दोस्त की हत्या,आरोपी गिरफ्तार:FSL रिपोर्ट में जहर की पुष्टि, नैला पुलिस ने एक साल बाद पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा




जांजगीर-चांपा में नैला पुलिस ने करीब एक साल पुराने हत्या के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने सुरेंद्र साहू उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। उस पर रामायण सूर्यवंशी (55) की शराब में कीटनाशक मिलाकर हत्या का आरोप है। रामायण की 22 मई 2025 को संदिग्ध हालात में इलाज के दौरान मौत हुई थी। मर्ग जांच, गवाहों के बयान और FSL रिपोर्ट में कीटनाशक जहर की पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी मोनू को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, 22 मई 2025 की शाम मोनू, रामायण को शराब पिलाने के बहाने ईंट भट्ठे के पास ले गया। वहां उसने शराब में चुपके से कीटनाशक जहर मिला दिया। तबीयत बिगड़ने पर रामायण को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौके से शराब की बोतल और डिस्पोजल गिलास मिले। FSL रिपोर्ट में जहर की पुष्टि हुई। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) BNS और SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच की गई। आरोपी गिरफ्तार, स्कूटर जब्त जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को उसके निवास से पकड़ा और घटना के संबंध में पूछताछ की। पुलिस के अनुसार गवाहों के कथनों और आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में इस्तेमाल तीन पहिया स्कूटर जब्त किया गया। आरोपी सुरेंद्र साहू उर्फ मोनू, पिता लखन लाल, निवासी वार्ड क्रमांक 06 बजरंग चौक, हाथीटिकरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *